हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। मंडलायुक्त के संभावित आगमन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने जिला विकास कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, डीआरडीए, मनरेगा, एनआरएलएम, लघु सिंचाई कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नेडा आदि कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यालयों की कार्यप्रणाली देखी। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसमें संविदा सहायक लेखाकार मानव कुमार, कनिष्ठ सहायक मदलसा पांडे, बीएमएम विनय कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता देवी, संविदा लेखाकार रवि बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद जान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से बाधित किय...