अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीडीओ योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों व परिसर का निरीक्षण किया। तमाम अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। सफाई व्यवस्था विकास भवन में चौपट मिली। कार्यालयों में अव्यवस्था देखकर सीडीओ ने सभी को निर्देशित किया कि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारी मौजूद रहकर सुनवाई करेंगे। समयबद्ध रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीडीओ ने कड़ी नसीहत दी। स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। कार्य में लापरवाही अथवा उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सीडीओ के इस निरीक्षण से कार्यालयी कार्यप्रणाली में कसावट आने क...