गोरखपुर, जुलाई 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता विकास भवन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के देखरेख में हुआ। जिसमें गोविंद श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया है। सुनील सिंह श्रीनेत को मंत्री, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनाव गया है। इसी क्रम में विजय प्रताप शाही, हर्ष त्रिपाठी को उपाध्यक्ष और इजहार अली को कोषाध्यक्ष चुनाव गया। इसके अतिरिक्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मंडल के पदाधिकारियों का भी निर्वाचन हुआ। जिसमें गोविन्द श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष और संजय सिंह को मंडल महामंत्री चुना गया। राजेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उमेश शाही और राजेश श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष बने। इस दौरान अशोक पाण्डेय, बैरागी, अनूप श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा, अशोक कुमार शर्म...