हल्द्वानी, जुलाई 2 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने बुधवार को देहरादून मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जिला विकास प्राधिकरण द्वारा भवन मानचित्रों को मौके पर शिविर लगा कर निस्तारण करवाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री के हल्द्वानी प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओ के साथ मानचित्रों से सम्बंधित दिक्कतों पर मुख्यमंत्री से शीघ्र निस्तारण की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को शिविर लगा समाधान करने को निर्देशित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.