देहरादून, सितम्बर 19 -- देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में अवैध निर्माण और रिजॉर्ट बनाकर रास्ता रोकने पर नदी ने रुख बदला। इससे तबाही मची। यहां छह करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी सपंत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन की जांच में यह खुलासा हुआ है। डीएम सविन बंसल ने इस बाबत उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति की है। प्रशासन जल्द अतिक्रमण से सरकारी-निजी संपत्ति को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्यवाही करने की तैयारी में है।भारी बारिश के बाद तबाही जानकारी के अनुसार, गत 15 और 16 सितंबर को अतिवृष्टि ने यहां तबाही मचाई थी। मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ा। तमाम अवरोधों के कारण नदी का रुख बदल गया। यह जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र केसरवाला, मालदेवता, बांडावाली एवं खैरी मानसिंह में बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.