आगरा, अप्रैल 26 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को दो निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक प्रमोद यादव और विनोद यादव खसरा संख्या 210, सिकन्दरा बहिस्ताबाद, बाईपुर रोड, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण करा रहे थे। एडीए ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद भी काम बंद नहीं हुआ। टीम ने निर्माण को सील कर दिया। इसी प्रकार शाहगंज वार्ड के अन्तर्गत विकास कुमार रूई की मंडी में रेलवे पुल अण्डरपास के पास स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर निर्माण कर रहे थे। इस निर्माण को भी सील किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.