शाहजहांपुर, मार्च 14 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ लोहारों वाली पुलिया एवं निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त एसके सिंह से शेष कार्यों की जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि निगम के नवीन कार्यालय के शेष कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए तथा ग्राउंड फ्लोर पर नगर निगम कार्यालय को शिफ्ट करके कार्यों का संचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय एवं नवीन कन्वेंशन सेंटर के कार्यों को भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी राजेश एस.,अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.