पटना, फरवरी 14 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि सूबे के सतत विकास को और गति देना ही प्रगति यात्रा का लक्ष्य है। इस यात्रा के दौरान जिन भी जिलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जा रहे हैं, वहां की जनता उनका दिल से स्वागत कर रही है। यह हमारे नेता के प्रति जनता का अटूट विश्वास और अथाह समर्थन का प्रतीक है। प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री कुमार प्रत्येक जिले में जाकर सैकड़ों करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। प्रगति यात्रा से जुड़ी कई परियोजनाओं को कैबिनेट की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है। इससे आने वाले दिनों में बिहार की नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी और बिहारवासियों को इसका खासा लाभ मिलेगा। नीतीश सरकार के विकास मॉडल की चर्चा और प्रशंसा देश-दुनिया में होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.