लोहरदगा, मई 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक भारत एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को किया गया। मोर्चा जिला अध्यक्ष समेला भगत की अगुवाई में आयोजित इस संगोष्ठी में देश में थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर विभिन्न राज्यों में और फिर लोकसभा के चुनाव अलग-अलग होने से देश पर पड़नेवाले चुनाव के आर्थिक बोझ पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा के ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि देश में विकास को गति और मजबूती देने के लिए एक देश एक चुनाव जरूरी है। आजादी के बाद करीब 15 से 20 वर्षों तक लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव साथ हुए थे। परंतु धीरे-धीरे राजनीतिक हालात बदलने के कारण चुनाव एक साथ नहीं हो पा रहे हैं। फल स्वरुप देश को हर समय कहीं न कहीं चुनाव में लगा रहना पड़ता है। जिसमें अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.