गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि विकास के साथ विरासत को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आगे बढ़ा रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जानकी माई के नाम पर सीतामढ़ी में भी भव्य राम मंदिर बनेगा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ख्वाहिश नेशन फर्स्ट है। देश की 146 करोड़ जनता के लिए सेवाभाव के साथ पीएम मोदी काम कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता में गरीब है और योजनाएं गरीब कल्याण की है। दीपक प्रकाश गुरुवार को परिसदन भवन गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल पूरा होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर आहूत प्रेस क्रांफेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, यो...