रिषिकेष, फरवरी 19 -- सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि हिन्दुओं को अपने सनातन संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। यह बात उन्होंने गुरुवार को रायवाला के खांड गांव नंबर एक स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों द्वारा दी गई विरासत की रक्षा के लिए सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक रूप से स्वयं मेहनत करनी होगी। जिसके लिए गऊ पालन, खेती बाड़ी जैसे काम जरूरी हैं। पूर्व प्रधान विमला नेगी ने कहा कि किसी भी विकास कार्य को धरातल पर उतारने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों में ईमानदारी एवं परस्पर विश्वास होना चाहिए। तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सदस्य बालेन्दु नेगी ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग भावना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.