नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- हरियाणा की सैनी सरकार के ऊपर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार विकास निधियों का उपयोग करने में भी नाकामयाब रही है। जिला योजना के तहत आवंटित की गई बड़ी राशि अब भी उपयोग में नहीं आई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा राज्य के विकास के लिए निर्धारित करीब 400 करोड़ रुपए का अभी तक कोई इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि अभी तक आवंटित कुल राशि में से केवल 76.33 करोड़ रुपए, यानी केवल 19 प्रतिशत राशि का ही उपयोग हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जिला योजना की 80 फीसदी से ज्यादा राशि जमीनी स्तर से पहुंची ही नहीं है। सुरजेवाला ने जिलावार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि गुरुग्राम को 23.89 करोड़ रुपए और झज्जर को करीब 15....