हल्द्वानी, मार्च 18 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने कहा है कि काशीपुर ने विकास के मामले में जो 25 - 30 वर्षों का वनवास झेला है अब वह वनवास समाप्त हो गया है l अब काशीपुर विकास के मामले में एक नए रूप में दिखाई देगा। मेयर बाली ब्राह्मण सभा समिति भवन में नगर व क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं के बीच आयोजित होली मिलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी काशीपुर के दर्द को समझते हैं और यही कारण है कि उनसे काशीपुर के विकास के लिए जो भी मांगा जा रहा है उसमें वे तनिक भी कंजूसी नहीं दिखा रहे। उन्होंने काशीपुर को सुंदर स्वस्थ और सुरक्षित बनाने हेतु 111 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के अलावा दिए गए मांग पत्र पर पूरी दरिया दिली दिखाते हुए जिन 11 मांगो पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है उनसे आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.