हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- भीमताल। विधानसभा के विशेष सत्र में विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उत्तराखंड विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड राज्य बने 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के विकास को गति मिली है। राज्य बनने से पहले क्षेत्र के सैकड़ों गांव सड़क, शिक्षा, पुलों के निर्माण आदि विकास कार्यों से वंचित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रत्येक गांव का विकास किया जा रहा है। हर गांव को सड़क से जोड़ने, पेयजल, संचार व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...