अयोध्या, दिसम्बर 27 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर अयोध्या भ्रमण पर पहुंचे। यह महापौर रविवार को अयोध्या में पहली बार आयोजित महापौर सम्मेलन में भी शरीक होंगे। शनिवार को अयोध्या पहुंचे प्रदेश भर से आए महापौरों ने क्रूज पर सवार होकर रामनगरी की अलौकिक छटा निहारी। विकास के आइने में बदलती हुई अयोध्या की तस्वीर देखी। सरयू बिहार के दौरान इन्हें बदलती अयोध्या की छटा दिव्यता का एहसास कर रही थी। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न महानगरों के महापौर अपने सहयोगियों के साथ पंचशील होटल पहुंचे, जहां उनकी अगुवानी अयोध्या की महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, पार्षदों एवं अन्य अधिकारियों के साथ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप अयोध्या में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन महापौरों के आगमन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.