मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। सोमवार को मुंगेर का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतम 274 तक पहुंच गया, जो विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 10वें स्थान पर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार यह आज मुंगेर की आवोहवा लगभग 7.2 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक रही। गौरतलब है कि मुंगेर के लोग लंबे समय से विकास कार्यों के नाम पर वायु प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। पिछले लगभग 5 वर्षों से शहर में विभिन्न योजनाओं के तहत लगातार खुदाई का कार्य चल रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि, एक भी योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। खुदाई के दौरान तोड़ी गई सभी सड़कों और गलियों का पुनर्निर्माण भी आज तक नहीं हो पाया है। इसके कारण पूरे शहर में उड़ती धूल ने वायु गुणवत्ता को लगातार खराब किया है। इसके साथ ही सड़कों के पुननिर्माण अथवा चौड़ीकरण के दौरान खुदाई होने से भी हवा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.