लखनऊ, फरवरी 9 -- -मुख्यमंत्री बोले वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में रखें मानकों व पर्यावरणीय संतुलन का ध्यान -बोले वन्यजीव क्षेत्रों से जुड़े हर प्रस्ताव में पर्यावरणीय जोखिम व जैव-विविधता का वैज्ञानिक विश्लेषण अनिवार्य -राज्य वन्यजीव परिषद की बैठक में विभिन्न जनपदों की अनेक विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सभी विकास एवं निर्माण कार्य वैज्ञानिक मानकों, न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव और विधिक प्रक्रियाओं के पूर्ण अनुपालन के साथ ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि विकास की प्रत्येक प्रक्रिया में वन्यजीवों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवागमन तथा आवासीय निरंतरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर वृक्षों का अनावश्य...