गाजीपुर, मार्च 20 -- मुहम्मदाबाद। विकास खंड कार्यालय मोहम्मदाबाद में बीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना और जीरो पॉवर्टी लाइन से संबंधित अन्य विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीडीओ यशवंत राव ने सचिवों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो सचिव योजनाओं को समय से पूरा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे। ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े विकास कार्यों एवं आवास के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को 31 मार्च शत-प्रतिशत पूर्ण कर लेने कर लेने का निर्देशित किया। उन्होंने फैमिली आई कार्ड बनाने पर भी जोर दिया तथा बताया कि जो कर्मचारी अभी तक फैमिली कार्ड नहीं बनवा पाए हैं वह अपना फैमिली कार्ड अवश्य बनवा ले जिन व्यक्तियों के पास राशन कार्ड है उन्हें फैमिली कार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.