पटना, मई 9 -- अवर अभियंता संघ ने शुक्रवार को संघ परिसर में स्थापना दिवस मनाया। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में अवर अभियंताओं (जेई) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विषम परिस्थति में सबसे पहले कनीय अभियंताओं की ही खोज होती है। राज्य के कनीय अभियंताओं ने अपने संघर्ष के बल पर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कनीय अभियंताओं को संतोषजनक वेतन मिल रहा है। बावजूद जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान होगा। विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अभियंताओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। अखिल भारतीय डिप्लोमा अभियंता महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज किशोर प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार से आश्वासन मिलने पर अभियंताओं पर सकारात्मक असर होगा। संघ के महामंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में अब भी कन...