अमरोहा, अक्टूबर 2 -- जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट में बैठक कर विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। विकास को गति देते हुए जिले को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ललित तंवर, शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लो, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, डीएम निधि गुप्ता, एसपी अमित कुमार आनंद मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रही विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए। विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.