कन्नौज, जनवरी 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर निगोह में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य सिर्फ कागजों पर दिखाए गए हैं, जबकि असलियत में कोई काम नहीं हुआ। आरोप है कि मनरेगा, शौचालय और इंटरलॉकिंग सड़कों के नाम पर सरकारी बजट का गलत इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने गांव में एक व्यक्ति द्वारा स्कूल के पास अवैध होटल संचालित कराने की शिकायत भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि होटल में होने वाली गतिविधियों के चलते पढ़ने वाली छात्राओं को दिक्कतें हो रही हैं। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि ग्राम समाज ...