बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता जिलाधिकारी जे.रीभा ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में नगर निकायों में संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। टाइड एवं अनटाइड फंड से प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को गृहकर की वसूली में तेजी लाने तथा वार्डों में कैंप लगाएं जाने के निर्देश दिए। कहा कि लक्ष्य को मार्च तक पूर्ण कराएं। नई दरों से ग्रह कर की वसूली की जाए। जल संस्थान के अधिकारियों को जलकर की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए । एमआरएफ केंद्र संचालित न होने पर नाराजगी जताई। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में निर्माणाधीन कान्हा गोशालाओं का कार्य व दीनदयाल उपाध्याय आदर्श योजना एवं पेयजल योजना के कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वंदन योजना एवं नगर सृजन योजना की भी उन्होंने ...