कन्नौज, दिसम्बर 21 -- कन्नौज,संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने तालग्राम ब्लाक की ग्राम पंचायत डुडवा बुजुर्ग में विभिन्न विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। सबसे पहले उन्होंने आरसीसी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि यहां कूड़ा कलेक्शन का कार्य नियमित रूप से हो रहा है। साथ ही वर्मी कंपोस्ट की तैयारी भी जारी है। इसके लिए कई गड्ढे बनाए गए थे, जो अच्छी तरह भरे हुए थे। इससे न केवल कूड़ा प्रबंधन में मदद मिलेगी, बल्कि जैविक खाद का उत्पादन भी हो रहा है, जो किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी है। इसके बाद इंदुईयागंज पीएचसी पर जाकर उन्होंने जन आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर स्टाफ मौजूद था। हालांकि यहां अभी तक लगभग 30 मरीजों का इलाज ...