प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- नगर पंचायत कुंडा और नगर पंचायत डेरवा में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया है। त्रिस्तरीय कमेटी में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव शामिल हैं। इसी सिलसिले में 10 जनवरी शाम तीन बजे कुंडा डाक बंगले में और शाम चार बजे डेरवा बाजार में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल पत्रकारों से वार्ता करेंगे। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.