रामपुर, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर विकास भवन परिसर में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकास कार्यों को दर्शाती डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। साथ ही सराहनीय कार्य के लिए उद्यमियों समेत कई को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदोपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व विकास भवन सभागार में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ से गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.