भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पहुंचे उीघ ब्लॉक के भावापुर गांव निवासी ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए अवाज मुखर की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मनरेगा, राज्य और केंद्रीय वित्त के पैसे का दुरुपयोग हुआ है। विकास कार्यों में हर स्तर से धांधली की गई है। मामले की जांच के लिए टीम गठित होना चाहिए। पूर्व में गांव की जांच के लिए पत्रक दिया गया था। उस दौरान टीम गठित की गई, लेकिन गांव में जांच करने के लिए ही नहीं पहुंची। वीबीजी रामजी योजना में भी काफी गड़बड़ी की गई है। जो कार्य नहीं हुए हैं उसका भी भुगतान कर लिया गया है। गांव में रोजगार सेवक को शिकायत के बाद हटाया गया है, लेकिन उसके बाद भी वह...