छपरा, नवम्बर 4 -- दिघवारा, निसं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को दिघवारा प्रखंड के त्रिलोकचक के मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी विनय सिंह के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा और कहा कि यह चुनाव विकास और स्थिर सरकार के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जहां जाते हैं मीडिया के लोग एक ही सवाल करते हैं कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, मुख्यमंत्री हैं और आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे। कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने बिहार के गांव-गांव तक सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचाई हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने भाषण में विपक्ष...