रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय बजट को लेकर बाजार विशेषज्ञ विकासोन्मुख और वित्तीय रूप से अनुशासित बजट की उम्मीद कर रहे हैं। वीकैप मनी के संस्थापक सीए विकास सहाय के अनुसार, निवेशकों की सबसे बड़ी अपेक्षा कराधान ढांचे (टैक्स स्ट्रक्चर) में स्थिरता है, ताकि इक्विटी और म्यूचुअल फंड के प्रति विश्वास बना रहे। बाजार को उम्मीद है कि सरकार बुनियादी ढांचे, रेलवे, रक्षा और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पूंजीगत व्यय आधारित विकास मॉडल को जारी रखेगी। इससे दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती के साथ निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। विश्लेषकों का मानना है कि राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखना अनिवार्य है, जिससे बॉन्ड यील्ड स्थिर रहे और मुद्रास्फीति (महंगाई) पर संतुलन बना रहे। निवेशक किसी भी अचानक या नकारात्मक नीतिगत बदलाव से बचने की आशा कर रहे हैं। नि...