उरई, जनवरी 12 -- उरई। नोडल अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शासन की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रगति रिपोर्ट का बिंदुवार परीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट, कठोर एवं जवाबदेही तय करने वाले दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता, उदासीनता या अनावश्यक विलंब को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। फैमिली आईडी योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसी क्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान निधि योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं टूल किट वितरण में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी ने स्पष्ट चेत...