उरई, जनवरी 8 -- जालौन। नगर के विकास, पुरातन धरोहरों के संरक्षण और परिवहन सुविधाओं की बदहाली को लेकर नगरवासी ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। नगर के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी देवीदयाल वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि जालौन नगर जनपद के नाम से तो है इसके बावजूद यह नगर विकास की दृष्टि से लगातार उपेक्षित होता रहा है। नगर की तहसील की प्राचीन इमारत जिसे ताई बाई महल के नाम से भी जाना जाता है। इसके संरक्षण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। यह पुरातन इमारत जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं और कई जगहों पर ध्वस्त भी हो चुकी है। ताई बाई सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का नाम तो लिया जाता है, लेकिन धरातल पर संरक्षण और पर्यटन विकास के प्रयास इसमें नहीं दिखते ...