मैनपुरी, जनवरी 10 -- विकास भवन के सामने मांस मछली का मार्केट संचालित हो रहा है। जिसको लेकर शनिवार को मोहल्ला आदर्श नगर के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और दुकानों को हटाए जाने की मांग डीएम से की। शिकायतीपत्र में मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अनोज कुमार, रामबरन सिंह, विकास सिंह अनार सिंह, कश्मीर सिंह, राज कश्यप, रामकिशोर ने बताया कि विकास भवन के सामने मांस मछली की बिक्री खुलेआम होती है, जिससे मोहल्लावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानों के सामने से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं के सामने बेजुबान को काटा जाता है, जिसे देखकर बच्चों के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं हड्डियों को इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिससे आवारा कुत्तों का जमावाड़ा बना रहता है। कुत्ते कभी-कभी खूंखार हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। मोहल्लेवासियो...