विकासनगर, जून 23 -- पछुवादून में सोमवार सुबह कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। लेकिन दोपहर में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। सुबह कहीं हल्की बारिश हुई, जबकि विकासनगर में सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। लेकिन बारिश बंद होने के कुछ देर के बाद धूप खिल गई। दोपहर में उमस ने लोगों को परेशान किया। धूप के बाद बादल छा जाने से मौसम बदलता रहा। उमस से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 74 प्रतिशत रही। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। हालांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.