विकासनगर, फरवरी 2 -- पछुवादून में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास सभा की ओर से रविदास मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। सुबह संत रविदास की पालकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना के बाद वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अध्यात्म के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाई। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...