विकासनगर, अक्टूबर 1 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस विकासनगर क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर से नशा छोड़ो-भारत जोड़ो अभियान के तहत स्मैक और ड्रग्स के विरुद्ध जन आंदोलन की शुरुआत करेगी। कांग्रेस इस आंदोलन से विकासनगर के हर परिवार को जोड़ेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा यह अभियान 2024 में भी चलाया गया था। राजनीतिक घटनाक्रम के कारण इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब एक बार फिर से इस जन जागरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत लोगों से हस्ताक्षर कराए गए थे। एक ज्ञापन राज्य सरकार को प्रेषित किया था। डेढ़ साल बीतने के बाद भी सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि विकासनगर केवल यमुना घाटी ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य हिमाचल के लिए भी नशे का केंद्र बन गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.