विकासनगर, अप्रैल 21 -- त्यूणी क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से हालांकि पछुवादून में तापमान में कमी जरूर आई है, लेकिन विकासनगर, हरबर्टपुर सेलाकुई, कालसी में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। दोपहर के समय तेज धूप से लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि चकराता में मौसम सुहाना रहा। धूप होने के बाद भी शनिवार को हुई बारिश का असर यहां दिखाई दिया। दरअसल, पिछले दो दिन से पछुवादून में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। रविवार को विकासनगर में सीजन का सबसे गर्म रहा। तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि रात को त्यूणी क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से ताममान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान रहे। विकासनगर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। इससे लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.