विकासनगर, अगस्त 30 -- बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा नेताओं के कथित हमले के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को बाबूगढ़ चुंगी पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा तानाशाही रवैया अपनाते हुए विपक्षी पार्टी और उनके नेताओं को निशाना बना रही है। कहा कि बिहार चुनाव से पहले भाजपा किसी भी तरह से विपक्षियों को निशाना बनाकर चुनाव अपने पक्ष में करना चाहती है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से बौखला चुकी है। इसी बौखलाहट में भाजपा के नेताओं ने गुंडों को साथ लेकर कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर हमला कर तोड़फोड...