संभल, सितम्बर 26 -- विकासखंड संभल परिसर में शुक्रवार को एडीओ पंचायत गुरुदयाल सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पेड़ पृथ्वी के फेफड़े हैं। इनका संरक्षण हमारा कर्तव्य है। जिस तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है। आने वाले समय में शुद्ध हवा में सांस लेना भी चुनौती बन जाएगा। ऐसे में हमें आज ही चेत जाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...