लखनऊ, फरवरी 20 -- उच्च सदन में नेता सदन व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और अटल पेंशन योजना में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। वह शुक्रवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। सरकार की उपलब्धियों और बजट पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनकर उभरा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश ने कई योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेता सदन ने कहा कि किसानों को 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है तथा गरीबों को बड़ी संख्या में आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उज्ज्वला योजना ...