रांची, मई 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के युवा विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसमें 15-29 वर्ष तक के वैसे युवा हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। राज्यभर से 15 युवाओं का चयन किया जाना है। चयन प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई, जो 7 मई तक चलेगी। देश के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया- युवा विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, एक संयुक्त पहल है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नेतृत्व में, गृह मंत्रालय के समन्वय में, इस कार्यक्रम को स्थानीय शासन निकायों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से किया जाएगा। यह कार्यक्रम- उत्तराखंड, लेह-लद्दाख और हिमालय प्रदेश के 100 चयनित गांवों में चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...