पटना, मई 12 -- केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि है वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय माय भारत वालंटियर कार्यक्रम जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल राज्य मंत्री सोमवार को पटना के शेखपुरा स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस बैठक में उप निदेशक, जिला युवा पदाधिकारी एवं माय भारत के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और समन्वय को लेकर अधिकारियों और स्वयंसेवकों के बीच संवाद स्थापित करना था। श्रीमती खडसे ने आगे कहा कि खेल भी विकसित भारत के निर्माण में एक मजबूत माध्यम है। बिहार में खेलो इंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.