विकासनगर, नवम्बर 14 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हो गया। वक्ताओं ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर के कहा फूल नहीं चिंगारी है यह भारत की नारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया और स्वदेशी पर ज्यादा जोर दिया है। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रभारी डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा आत्म निर्भर भारत में स्वयं सहायता समूह, लघु उद्योग के माध्यम से मात्र शक्ति आत्म निर्भर बन रही हैं। विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने कहा मातृशक्ति अपने दम पर आगे बढ़ रही है, हर जगह नेतृत्व कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। बताया कि प्रदेश एक लाख 63 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। विकसित राष्ट्र बनने के लिए देश के हर राज्य ...