पटना, फरवरी 9 -- देश के विकसित राज्यों में बिहार को लाने के लिए सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात निश्चय-तीन के तहत सात संकल्पों को आधार बनाकर काम करेगी। अगले पांच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजी-रोजगार दिए जाएंगे। उद्योगों का जाल बिछेगा। राज्य के हर कोने से सुलभ संपर्कता सुनिश्चित की जाएगी। पांच एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। सरकार की कोशिश होगी कि सबका जीवन सम्मानजनक हो। सोमवार को विधानसभा में बजट पर सामान्य विमर्श के बाद ऊर्जा, योजना विकास एवं वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सरकार की ओर से उत्तर देते हुए विपक्ष पर तंज कसा कि जो गलत होते हैं, उनको सभी गलत दिखते हैं। बिहार का बजट वर्ष 2004-05 के 23885 करोड़ से बढ़कर 2026-27 में तीन लाख 47 हजार करोड़ 589 करोड़ 76 लाख हो गया है। यह वृद्धि राज्य की विकास, अवसंरचना और सामाजिक क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.