मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत जेआरएस कॉलेज, जमालपुर एवं आरडी कॉलेज, शेखपुरा में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा संसद के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम अब 23, 24 एवं 25 मार्च के बजाय जेआरएस कॉलेज में 17 एवं 18 मार्च को तथा आरडी कॉलेज में 19 एवं 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन विधानसभा में 23 मार्च से आयोजित होने वाले इसी कार्यक्रम के कारण किया गया है। इसके साथ ही, कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए निबंधन की तिथि भी बढ़ा दी गई है, जिससे अब छात्र 9 मार्च की जगह 16 मार्च तक अपना निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, इस बदलाव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.