बोकारो, फरवरी 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में सोमवार को गोमिया, साड़म एवं ललपनिया मंडल भाजपा की ओर से केंद्र सरकार की विकसित भारत रोजगार योजना के जागरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय, अभियान के जिला प्रभारी संजय सिन्हा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति तथा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत रोजगार योजना मनरेगा का विस्तारित रूप है, जिसमें ग्रामीणों को अब 100 के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। कहा कि पूर्व की योजनाओं में रही खामियों को दूर कर इसे अधिक पारदर्शी बनाया गया है, जिससे लाभुकों को समय पर पारिश्रमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.