धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद/ मुख्य संवाददाता गुरुनानक कॉलेज के 11 एनएसएस स्वयंसेवकों ने केबी कॉलेज बेरमो में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में धनबाद एवं बोकारो जिले से 137 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 16 छात्रों ने एक मिनट का वीडियो बनाकर माई भारत पोर्टल पर अपलोड कर इस कार्यक्रम में रजिस्टर किया था। इनमें से 11 छात्रों मयंक तोमर, अश्विन चावड़ा, उदित राय, रितेश रंजन, प्रियाशा पाल, रिया गुप्ता, श्रेया अग्रवाल, जसबीर कौर, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी पांडेय ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो दलजीत सिंह ने छात्रों की हौसला अफजाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.