बलिया, मार्च 12 -- बलिया, संवाददाता। 'विकसित भारत युवा संसद का जिलास्तरीय आयोजन जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय व माय भारत नेहरु युवा केंद्र की ओर से होना है। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने मंगलवार को इस आयोजन का पोस्टर जारी किया। कुलपति ने प्रतियोगिता में युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कहा कि 'एक देश, एक चुनाव विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सहभाग के लिए 'माय भारत पोर्टल पर 16 मार्च तक पंजीकरण किया जा सकता है। युवा संसद में बलिया, देवरिया तथा मऊ जिले के 18 से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को 'आपके लिए विकसित भारत का क्या अर्थ है!' विषय पर एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। कुल आवेदनों में से 150 प्रतिभागियों का चयन स्क्रीनिंग कमेटी करेगी। वे विश्वविद्यालय सभागार में होने वाले युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.