चाईबासा, मार्च 4 -- चाईबासा, संवाददाता। महिला कॉलेज चाईबासा में प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत के तहत विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला स्तर पर महिला कॉलेज चाईबासा में एक बैठक की गई। जिसमें जिला स्तरीय समिति गठित की गई। इस समिति में डॉ दारा सिंह गुप्ता , डॉ अर्पित सुमन, प्रो डोरिस मिंज ,डॉ सुचिता बाडा,जिला युवा अधिकारी क्षितिज एवं गिरजानंद रत्नाकर भीमसेन पिंगुआ, प्रो राजेंद्र ठाकुर और प्रो मुकुल सिंह मुंडा को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में यह बताया गया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2024-25 में होने वाली विकसित भारत युवा सांसद का पश्चिम सिंहभूम जिले में सफलतापूर्वक आयोजन हेतु महिला कॉलेज का चयन किया गया है। जिला स्तर पर कार्यक्रम की तिथि 17 और 18 मार्च रखी गई। कार्यक्...