नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कौशल और नवाचार की भूमिका निर्णायक होगी। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने शनिवार को राजघाट स्थित गांधी सत्याग्रह ऑडिटोरियम में आयोजित स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव और स्किल फेयर-2026 के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि स्किल विश्वविद्यालय उद्योगों के सहयोग से कक्षा शिक्षण के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर देश की कौशल क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। गोयल ने छात्रों से महात्मा गांधी के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और स्किल फेयर में प्रदर्शित छात्र परियोजनाओं की सराहना की। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ए. के. नागावत ने उद्योग-सहयोग, पारंपरिक कौशलों के संरक्षण और कौ...