गया, फरवरी 5 -- ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण)' को जमीनी स्तर पर लागू करने की तैयारियां बोधगया प्रखंड में तेज हो गयी है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक अकुशल शारीरिक श्रम आधारित रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर आजीविका को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास होगा। योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने तथा कृषि से जुड़े संसाधनों के बेहतर उपयोग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी गयी है। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही गांवों की आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.