रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रेसवार्ता कर गुरुवार को कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस व झामुमो लगे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार आम जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने का निर्णय केंद्र की मोदी सरकार ने लिया है। यह निर्णय ऐतिहासिक है तथा 2047 के विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय एकाएक नहीं लिया गया है, बल्कि पिछले 11 वर्षों से मोदी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सभी कार्यक्रमों, योजनाओं में मूल लक्ष्य सामाजिक न्याय ही रहा है। देश की जनता ने भाजपा की सच्ची नीयत और कांग्रेस पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.